सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में सुधार करते हुए सभी वर्ग लोगों को राहत दी है। इसके तहत आवश्यक वस्तुओं पर पांच प्रतिशत और अधिकांश वस्तुओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है। पहले की जटिल प्रणाली को बदल दिया गया। इस सरलीकरण से अनुपालन लागत घटती है और उपभोक्ता व व्यवसायों के लिए पारदर्शिता बढ़ती है।
ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कही। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि नए जीएसटी दर से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुविधाजनक वस्तुओं में शामिल एयर कंडीशनर, डिशवाॅशर, टीवी व रेफ्रिजरेटर आदि सस्ते हो गए है। साथ ही डेयरी उत्पाद, साबुन, स्नैक्स व खाद्य वस्तुएं समेत दो पहिया, चार पहिया व वाणिज्यिक वाहन भी सस्ते होने से सभी वर्ग के लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
इसके अलावा भवन निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, ईंट व टाइल आदि रेट भी सस्ते हुए है। साथ कपड़ों के सस्ते होने से निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों को सुविधा होगी। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोगों के सहुलियत के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही है और इसका लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है।