फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी फर्जीवाड़ा : ठगी के 800 खातों में भेजी गई 1.52 करोड़ रुपये फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी फर्जीवाड़ा : 800 खातों में भेजी गई 1.52 करोड़ रुपये फ्रीज
विज्ञापन


- पुलिस ने एक जून को एक महिला समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी तरीके से कंपनियों का रजिस्ट्रेशन करवाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फजीवाड़े के मामले में नोएडा पुलिस को रोजाना नई जानकारी मिल रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम ने जांच करते हुए ठगों के के 40 बैंको के 800 खातों में ठगी के 1.52 करोड़ की रकम को फ्रीज करा दिया है। पुलिस की टीम गिरफ्त में आए गिरोह के 12 आरोपियों के पास से बरामद हुए बैंक के खातों की जांच कर रही है। इस मामले की जांच में जीएसटी विभाग की टीमें भी लगी हुई है।
एसीपी एक रजनीश वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले जीएसटी विभाग ने मामले से जुड़े 1200 खातों की सूची पुलिस को दी थी। जिसमें ठगों ने देश के अलग-अलग जगहों से रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद से पुलिस की आईटी सेल लगातार इन खातों में किस प्रकार से और कहां से रुपये ट्रांसफर हुए हैं, इसकी जांच कर रही है। वहीं पुलिस की टीम ने गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की दबिश के लिए बृहस्पतिवार को राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और हरियाणा के अलावा यूपी के भी कई शहरों में दबिश दी। रोहिणी स्थित आरोपियों के कार्यालय पर नोएडा पुलिस की एक टीम पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन


परिवार की कुंडली बनाने की तैयारी

पुलिस के गिरफ्त में आए 12 अरोपियों के परिवार की पृष्ठिभूमि की जानकारी करने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है। एसीपी ने बताया आरोपियों के पास से कुछ ऐसे बैंक खाते मिले हैं, जो इनके रिश्तेदारों के नाम हैं। इसकी जांच की जा रही है। जिस प्रकार से पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, ठगी की रकम भी दोगुनी होती जा रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने 13 दिन पहले बृहस्पतिवार को 2660 फर्जी कंपनी बना जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराकर 15 हजार करोड़ से अधिक का फ्रॉड करने वाले एक अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा किया था। इन जालसाजों ने पिछले पांच साल से फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी रिफंड आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) प्राप्त कर सरकार को हजारों करोड़ का चूना लगाया था। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल महिला समेत आठ जालसाजों को गिरफ्तार किया था। मामले में नोएडा पुलिस के साथ राज्य व केंद्र की जीएसटी टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें