ग्रेटर नोएडा। गांव गढी समस्तीपुर में रविवार रात एक फल विक्रेता के साथ मारपीट की गई। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार अनिल कुमार 26 जुलाई की रात फल बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सचिन पुत्र जगवीर और उसके तीन अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करने लगे। मारपीट में घायल अनिल कुमार को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो