ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन माह बाद ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित अभिषेक सिंह निवासी कृष्णा नगर फिरोजाबाद ने आरोप लगाया है कि 8 मई को वो बाइक से हनुमान मंदिर से किसान चौक की तरफ जा रहे थे। उसके साथ 6 साल की बेटी भी थी। आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। अब इलाज कराने के बाद कोतवाली में शिकायत दी। पीड़ित बिसरख गांव में किराये पर रहता था। बिसरख कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो