दनकौर। दनकौर पुलिस ने बुधवार को एक जिला बदर आरोपी को क्षेत्र में घूमते देखा और दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक हथियार भी बरामद किया है। अट्टा फतेहपुर गांव निवासी एक युवक को करीब तीन माह पहले जिला बदर किया गया था। पुलिस ने बताया कि आशिफ उर्फ कलुआ को जिला बदर किया गया था। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके बाद कार्रवाई की गई थी। बुधवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सलारपुर अंडरपास के पास आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद