फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाईपुर के नानकेश्वर महादेवपुरम शिव मंदिर पर मेले की तैयारियां हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। खादर क्षेत्र में भाईपुर ब्रह्मांन गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेवपुरम पर सावन शिवरात्रि पर्व के मौके पर लगने वाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारी जोरों पर है। इस मंदिर पर हर वर्ष सावन मास में मेले का आयोजन किया जाता है। सावन शिवरात्रि का मेला 7 जुलाई से 12 जुलाई तक लगाया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर प्रांगण में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रबूपुरा से 6 किलोमीटर की दूरी पर यमुना की तलहटी नदी पर बने इस प्राचीन शिव मंदिर की क्षेत्र में विशेष मान्यता है। हर वर्ष सावन शिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार, गोमुख, अनूपशहर आदि पवित्र स्थलों से कांवड़ लेकर हजारों की संख्या में शिव भक्त जल लेकर यहां आते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगते हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मेले के दौरान होने वाली इनामी कुश्तियां इस मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र रहती हैं। ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें