फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैंक में नाबालिग से झाड़ू लगवाने का विडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा में एक नाबालिग बच्चे से झाड़ू लगवाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुवार का है। वायरल विडियो में बैंक मैनेजर के सामने एक बच्चा शाखा परिसर में झाड़ू लगाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि बैंक मैनेजर की मौजूदगी में बच्चे से यह काम कराया जा रहा था। कस्बे के कुछ लोगों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने इसका विडियो बना लिया। इसके बाद उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। विडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। हालांकि, इस मामले में बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें