फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली संकट ने बढ़ाया गुस्सा, जेवर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-जेवर के गांव गोपालगढ़ में पिछले 15 दिन से नहीं आ रही है बिजली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को जेवर के बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और बिजली कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई और हाथापाई तक की नौबत आ गई। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। काफी मान मनौव्वल के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके गांव में पिछले 15 दिन से बिजली नहीं आ रही है। गांव गोविंदगढ़ के लोगों ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले उनके गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आश्वासन दिया था कि एक दो दिन में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा, लेकिन दो हफ्ते बीतने के बाद भी बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों न बताया कि जब वह अपनी परेशानी लेकर सब स्टेशन पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की। बुजुर्ग व्यक्ति से अभद्रता करते हुए उसे बाहर भगा दिया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और कई घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें