फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी अस्पताल के बाहर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर में सोमवार शाम को एक निजी अस्पताल के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब परिजन एक व्यक्ति का शव लेकर अस्पताल पहुंचे और उसे सामने रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि गांव चोरोली निवासी कर्मवीर (45) को कुछ दिन पहले इलाज के लिए जेवर के आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि भर्ती किए जाने के समय उनकी हालत इतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन उपचार के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालत अधिक खराब होने पर कर्मवीर को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद सोमवार उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस जेवर स्थित उसी निजी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें