फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तार हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद) कोतवाली क्षेत्र के आछेपुर गांव में निर्माणाधीन मकान के पास से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आछेपुर गांव में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के छज्जे के पास बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग के पास से गुजर रहे तारों को हटाने की बात पर एक पक्ष के मनीष, नरेश और हरीश का दूसरे पक्ष के दीपक और मोनू से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें