फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राम, सीता और हनुमान की झांकियों के साथ निकाली बजरंग रामलीला की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रामलीला मैदान से रविवार को श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट ने शोभायात्रा निकाली। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण समेत विभिन्न धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा सेक्टर-12, 11, 8, 9, 19, 21 और 10 से होते हुए चौड़ा मोड़ के रास्ते वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में सामाजिक संगठनों और आसपास के लोगों ने झांकियों का हाथ जोड़कर स्वागत किया।
विज्ञापन


ट्रस्ट के निर्देशक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि शोभायात्रा का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। इस बार रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्तूबर तक होगा। इसमें स्थानीय कलाकार मुख्य भूमिका निभाएंगे। 20 अक्तूबर को खुले मंच पर रामलीला का विशेष मंचन किया जाएगा। 21 अक्तूबर को भगवान श्रीराम और माता सीता के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन होगा। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव अनुराग गोविल, कोषाध्यक्ष कमलाकर त्रिपाठी समेत समिति के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें