रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेहंदीपुर गांव में कृषि भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया है। गाजियाबाद के शाहपुर बमहेटा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि मेहंदीपुर गांव में उनकी कृषि भूमि है। मेहंदीपुर गांव के कामिल, अब्बास,अख्तर और प्रदीप भाटी नाम के खनन माफिया ने उनकी जमीन से जेसीबी का उपयोग कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया है। शिकायत के अनुसार जब जमीन के सह हिस्सेदार बॉबी ने प्रदीप भाटी को फोन किया तो उसे जान से मारने की धमकियां दी गई। ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि खनन माफिया उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद