दादरी। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित दादरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग किए जाने का मामला सामने आया है। ट्रेन रुकते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 20433 जम्मू मेल दिल्ली की ओर जा रही थी। जब ट्रेन दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तभी किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के बांका जनपद के बंदर चूहा गांव का निवासी है।