फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी के विवाद में तीन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। कोतवाली जेवर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। रामपुर बांगर गांव निवासी जीवन लाल ने मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 28 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वो खेत पर चारा काट रहे थे। उनके चाचा हरिओम शर्मा भी पास में काम कर रहे थे, जो गूंगे व बहरे हैं। भाभी दुर्गेश देवी भी कुछ दूरी पर थी। आरोप है कि वहां पर परशुराम व उसकी पत्नी बीना भी पहुंच गए। आरोपी परशुराम ने आवाज देकर उसे बुलाया और ट्यूबवेल के पानी के विवाद होने पर थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। चाचा व भाभी भी वहां पहुंचे गए तो उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट में अपील दायर की। कोर्ट के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने परशुराम, चंद्रकला और बीना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें