ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी देवटा, विनोद लोहिया, रामशरण नागर एडवोकेट, मेहंदी हसन, सुनीता यादव, यूनुस प्रधान, कपिल ननका सैफी, सुदेश भाटी, अनूप तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो