फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी होने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा 2 के निवासियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी किया गया है कि किसी मकान में बच्चे नहीं रह सकते हैं। जबकि ग्रेटर नोएडा के अंदर लाखों बच्चे बाहर से शिक्षा के लिए आकर किराये पर रहते हैं। यदि उन्हें शहर में रहने की जगह नहीं मिलेगी तो वह कैसे पढ़ाई कर पाएंगे। निवासियों ने प्राधिकरण के फैसले का विरोध जताया है। निवासियों का कहना है कि इसके लिए एक पालिसी बनाई जानी चाहिए, जिससे बच्चों को भी राहत हो और मकान मालिकों को भी कोई परेशानी न हो। सेक्टर अल्फा दो के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि सेक्टर में साफ सफाई से लेकर हर मुद्दे पर प्राधिकरण के साथ खड़े हैं। प्राधिकरण नोटिस जारी करने से पहले लोगों से बातचीत करता। इसके साथ ही पालिसी भी बनाई जानी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें