फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बास्केटबॉल कोर्ट में दौड़ा करंट,बच्चे को लगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण मायवुड्स सोसाइटी में शुक्रवार को देर रात बास्केटबॉल कोर्ट के समीप बिजली के खंभे में करंट आने से एक बच्चा चपेट में आ गया। निवासियों का आरोप है कि कोर्ट के समीप बिजली का एक खंभा लगा हुआ। अचानक तार शॉट होने के कारण करंट पूरे लोहे की ग्रिल में फैल गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में बच्चों के खेलने के लिए बने पार्क में स्ट्रीट लाइट लगी हुई है। स्ट्रीट लाइट के पोल पर तार कटा होने के कारण पोल में करंट आ रहा था। आरोप है कि बास्केटबॉल कोर्ट के समीप कार्तिक को खेलने के दाैरान खंभे से जुड़ी तार से गंभीर बिजली का झटका लगा। आरोप है कि मेंटिनेंस कंपनी की लापरवाही के कारण खंभे में करंट आ रहा है। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि पहले भी मेंटिनेंस कंपनी की लापरवाही से कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है, साथ ही तत्काल बिल्डर प्रबंधन और मेंटिनेंस टीम के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें