फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छत पर खाना बनाते समय फटा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

छत पर खाना बनाने के दौरान फटा गैस सिलिंडर
-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर बीटा-1 में एक पीजी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 के एक पीजी की छत पर खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में सिलिंडर फट गया। जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से कुछ सामान जल गया है। पुलिस का कहना है कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि सेक्टर के डी-73 में मकान में भी पीजी चलता है। दोपहर बाद पीजी की छत पर खाना बन रहा था। उस समय 20 से अधिक छात्र अपने-अपने कमरों में मौजूद थे। कर्मचारी पीजी की छत के ऊपर शाम का खाना बना रहे थे। तभी अचानक सिलिंडर आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें उठता देख कर कर्मचारी मौके से भाग गए। शोर सुनकर पीजी में रह रहे छात्र भी अपने कमरों से निकलकर पीजी से बाहर आ गए। आग की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। जिसके बाद आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। पानी की टंकी व अन्य सामान जल गया है। समय से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें