ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया गया। जिसमें लैपटॉप व अन्य सामान रखा हुआ था। पीड़ित विवेक कुमार का आरोप है कि 16 फरवरी को वो ऑफिस से वापस घर लौट रहा था। पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के पास बाजार से सब्जी व फल खरीदने के लिए रूक गया। कार को खड़ी कर सब्जी खरीदने चला गया। करीब 20 मिनट बाद जब वो वापस लौटा तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला और बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, एप्पल आईपाॅड, पासपोर्ट समेत अन्य सामान रखा हुआ था। कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो