फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर गैस सिलेंडर, नकदी और सोने की अंगूठियां उड़ाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। चिपियाना बुजुर्ग स्थित साईं धाम सेकेंड कॉलोनी स्थित एक घर से चोर गैस सिलेंडर, नकदी और सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता गीता सिंह के अनुसार 2 सितंबर को वह किसी काम से दादरी गई हुई थीं। शाम करीब 7 बजे जब वह घर लौटीं तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पाया गया कि घर से भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, 5500 रुपये नकद और सोने की दो अंगूठियां गायब थीं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर सामने आया कि एक अज्ञात चोर पीछे की छत के रास्ते घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें