नोएडा (संवाद)। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में चोरों ने एक वकील के कमरे को निशाना बनाकर लैपटॉप सहित 9 हजार रुपये चोरी कर लिए। प्रसून राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-22 के पास चौड़ा गांव में किराये के कमरे में रहते हैं। 19 सितंबर की सुबह करीब दस बजे वह अपने कार्यालय के लिए निकले थे। शाम करीब सात बजे वापस लौटे तो कमरे से उनका लैपटॉप और 9 हजार रुपये रखे बैग गायब मिले। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।