फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हैंडओवर के बाद भी दस्तावेजों का इंतजार, एओए की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


-होने वाले एग्रीमेंट से लेकर बकाया भी बाकी
-आईआरपी को पत्र लिखकर जल्द दस्तावेज उपलब्ध कराने की रखी मांग


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-34 स्थित पवेलियन और सुपरटेक इकोसिटी सोसाइटी की एओए को 25 मार्च को एनसीएलएटी के आदेश के तहत सोसाइटी का हैंडओवर तो मिल गया, लेकिन अब तक जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने से व्यवस्थाएं संभालने में परेशानी आ रही है। सेक्टर 137 स्थित सुपरटेक ईकोसिटी सोसाइटी के एओए उपाध्यक्ष ओम दत्त शर्मा के मुताबिक, हैंडओवर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें मेंटेनेंस, फाइनेंशियल रिकॉर्ड, सर्विस कॉन्ट्रैक्ट और अन्य प्रशासनिक दस्तावेज मिलने थे, लेकिन अब तक ये कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इससे सोसाइटी के संचालन और पारदर्शिता बनाए रखने में दिक्कतें सामने आ रही हैं। सेक्टर 34 पवेलियन सोसाइटी के एओए अध्यक्ष नरेश पांडेय ने बताया कि बिना पूर्ण दस्तावेजों के सोसाइटी के खर्च, बकाया देनदारियों और सुविधाओं से जुड़े अनुबंधों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे नई टीम को दैनिक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलाने में अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला :
दरअसल दोनों ही सोसाइटियों में 25 मार्च से पहले तक वाईजी बिल्डर्स नाम की रख रखाव कंपनी सोसाइटियों का मेंटनेंस देख रही थीं, लेकिन निवासियों और एओए ने व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित न होने की शिकायत एनसीएलटी कोर्ट से की थी। इसके बाद एनसीएलएटी कोर्ट ने जिम्मेदार कंपनी को एओए को सोसाइटी का हैंडओवर देने का आदेश दिया था। हालांकि निर्धारित समय पर एओए को सोसाइटी का हैंडओवर तो दे दिया गया, लेकिन अभी तक जरूरी दस्तावेज नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें