नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार के गेट नंबर छह के पास एक फिजियोथेरेपिस्ट का मोबाइल झपट लिया। बदमाशों ने पीड़ित को धक्का देकर नीचे भी गिरा दिया। इसको लेकर अंशुल तिवारी नामक एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि बृहस्पतिवार शाम को एक फिजियोथेरेपिस्ट जब जलवायु विहार सोसाइटी के गेट पर कैब में बैठने जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और धक्का देकर मोबाइल छीन ले गए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो