नोएडा (संवाद)। लखनउ मेें होने वाली प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। चैंपियनशिप से पहले जिले में सीनियर कराटे ट्रायल्स का आयोजन हुआ। जिसमें राज्यस्तरिय प्रतियोगिता के लिए 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आगामी किओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करेंगे। इस अवसर पर कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट क्योशी संजय शर्मा, क्योशी कमल थापा, बालकिशन गुरुंग, अमर सिंह चौहान ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
ए टीम को चार विकेट से मिली जीत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्किपर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉरपोरेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के लीग मैच में ए टीम ने लाइटिंग-11 को चार विकेट से पराजित किया। लाइटिंग-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 217 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए टीम की टीम ने छह विकेट पर 219 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अमित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
40 से जीती क्रूसेडर्स गाजियाबाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्रिकेट जंक्शन मैदान पर चल रहे क्रिकेट जंक्शन सीजन-17 के लीग मैच में क्रूसेडर्स गाजियाबाद ने मावेरिक स्मैशर्स को 40 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रूसेडर्स गाजियाबाद ने टी-20 मुकाबले में चार विकेट पर 188 रन का स्कोर बनाया। वैभव वर्मा ने 63 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मावेरिक स्मैशर्स की टीम दस विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी। वैभव वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सेमीफाइनल में जीती टॉपगंस
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रणभूमि वीकडे लीग सीजन-20 के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉपगंस की टीम ने जाइंट स्टैलियंस को 48 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉपगंस ने निर्धारित 20 ओवर में 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाइंट स्टैलियंस की टीम 18.3 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। मैच का संचालन अंपायर अमित अत्री व निर्वेद केसरवानी ने किया, जबकि स्कोरिंग जतीन चावला ने संभाली। मैच में 51 रन बनाने वाले तन्मय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
डीएवी में हुई प्रतियोगिता में किया प्रदर्शन
नोएडा (संवाद)। नई दिल्ली स्थित डीएवी सीएमसी के अंतर्गत आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल अकादमी के तीसरे संस्करण में शहर की महिला खिलाड़ियों ने विशेष पहचान बनाई। यह आयोजन दिल्ली–नोएडा के नौ प्रमुख खेल परिसरों में हुआ। आयोजन में देश के 18 राज्यों से करीब 10 हजार महिला खिलाड़ी शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वी. सिंह और डॉ. अल्पना शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रशिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।