नोएडा। कोतवाली फेज-1 पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों के पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान सेक्टर-10 के पास बिजली घर के अंदर बने खंडहर के पास से सेक्टर-नौ स्थित जेजे कॉलोनी निवासी सूरज उर्फ कालू को दबोच लिया। इसके पास से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस टीम ने सेक्टर-14 की तरफ बने नाले के पास से दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस ने सेक्टर-पांच स्थित हरौला गांव से सेक्टर-आठ स्थित जेजे कॉलोनी निवासी सौरव पांडेय को गिरफ्तार किया है। तलाशी के पास से अवैध शराब के 106 पाउच बरामद हुए हैं। ब्यूरो