नोट- ऑनलाइन न चलाई जाए
- दो दिन में आई 20 से अधिक आपत्तियां, अभी दो दिन है शेष
- पिछले साल 61 केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएड के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियों की बाढ़ आ गई है। दो दिन में ही 20 से अधिक शिकायतें विभाग को मिल चुकी हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि केंद्रों की दूरी काफी अधिक है, जिससे छात्रों को परीक्षा के दिन जाने में काफी परेशानी होगी। उनका आरोप भी है कि जब तहसील स्तर पर टीमें बनाई गईं तो उन्होंने कहा रिपोर्ट लगाई है। उनका कहना है कि कॉलेज में बैठने की जगह 400 छात्रों की है और उन्हें 700 छात्र आवंटित कर दिए गए हैं। परीक्षा के दिन छात्रों को बैठाने में काफी परेशानी होगी। चार दिसंबर तक कॉलेज, अभिभावकों, छात्रों को आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया है। 59 केंद्रों की सूची जारी होने पर 20 से अधिक पर कॉलेज प्रबंधनों ने आपत्ति जता दी है। जबकि अभी दो दिन शेष बचे हैं। आपत्तियों के निस्तारण होने के बाद केंद्रों की सूची बदलने का कयास शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह का कहना है कि पहले ही दिन ही पांच से अधिक आपत्तियां मिल गई थी, जो अब 20 से अधिक हो गई है। आपत्तियों के आने के बाद मौके पर जाकर फिर से जांच की जाएगी। उसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी फिर से केंद्रों की सूची बोर्ड को प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी छात्र को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हर केंद्रों की आपत्तियों का समाधान किया जाएगा।