फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर का ताला तोड़कर लाखों की ज्वेलरी व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बदमाशों ने सेक्टर-12 स्थित एक घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित घर में ताला लगाकर अपने ऑफिस गए थे। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सेक्टर-12 में रहने वाले भानू प्रकाश ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका परिवार अभी पैतृक गांव गया हुआ है। 29 अक्टूबर को वह घर में ताला बंद कर अपने ऑफिस गए थे। जब वह वापस शाम को घर आए तब ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर से लाखों का सामान गायब था। घर के अंदर से चोरोंं ने नाक की नथ, मंगलसूत्र, झुमका दो जोड़ी, मांग टीका, चांदी के पायल और 60 हजार रुपये कैश चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि इस मामले में शामिल बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें