नोएडा। जिले में सोमवार को 13 से ज्यादा डेंगू के मामले आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 593 हो गई है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि नए मरीजों के घर व आसपास के क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं, इस सीजन में अब तक दो डेंगू के संभावित मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इनकी पुष्टि नहीं की है। ब्यूरो