नोएडा। पुलिस कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुवभूषण दुबे को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधिकारियों की तरफ से बताया जा रहा है कि आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि भाजपा के कुछ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एसएचओ ने अभद्रता कर दी थी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री से लेकर संगठन के उच्च पदाधिकारियों से की थी। हालांकि पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। अभी इस थाने में किसी नए एसएचओ की तैनाती नहीं की गई है। ब्यूरो