फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो रिक्शा चालकों की दबंगई, सवारी से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। दनकौर बस स्टैंड पर ऑटो रिक्शा चालकों की दबंगई का एक मामला सामने आया है। ऊंची दनकौर निवासी राहुल के साथ जबरन ऑटो में बैठाने को लेकर रिक्शा चालकों ने युवक के साथ मारपीट की, जिसमें युवक घायल हो गया। राहुल ने बताया कि वह दनकौर की एक कंपनी में काम करते हैं। सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे वह बस स्टैंड के पास से कंपनी जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान ऑटो रिक्शा चालक उन्हें जबरदस्ती अपने रिक्शा में बैठाने लगा। विरोध करने पर चालक और उसके साथियों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीएचसी में उनका इलाज कराया गया है। वहीं दनकौर थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त की है। प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें