रबूपुरा। मीणा ठाकुर मोहल्ले में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन का समापन हुआ। वृंदावन से पधारे कथावाचक हितेश माधव महाराज ने भक्तों को पूतना वध, माखन चोरी और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। इस दौरान पवन शर्मा, रूपलाल कौशिक, गोपाल मीणा, जसवंत मीणा, हेमंत शर्मा, ईश्वर फौजी, रेखा देवी, शारदा देवी, कमलेश देवी, करिश्मा देवी मौजूद रहे। ब्यूरो