फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोहम्मदपुर गुर्जर में शादी-विवाह में नहीं बजेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। गांव मोहमदपुर गुर्जर में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से फैसला लिया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में होने वाले शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अब डीजे नहीं बजाया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि डीजे की तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को काफी परेशानी होती है, साथ ही इससे सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यदि कोई परिवार इस नियम का उल्लंघन करता है और अपने कार्यक्रम में डीजे बजाता है, तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में भीमचंद, प्रीतम, ऋषिपाल, शिवदत्त शर्मा, नरेंद्र नागर, उधम, हरिसरपंच और राममेहर समेत सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें