फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्यूटी करके घर लौट रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनासिटी। जेवर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव साबौता निवासी अमन शर्मा ने बताया कि वह एयरपोर्ट के पास काम करता है। 6 मार्च की शाम को वह ड्यूटी के बाद गांव की ओर वापस लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही रहने वाले दुष्यंत पुत्र संतोष ने उसे अपने तीन-चार अज्ञात दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गये। युवक ने बताया कि एक सप्ताह पहले 3 मार्च को भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें