दादरी (संवाद)। बिहार में भारत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित चिटहेरा गांव में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए दादरी के मुख्य तिराहा से होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। वहां पर बिहार में भारत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में निष्पक्ष जांच की मांग की गई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने कहा कि भारत तिवारी की हत्या से जनमानस में आक्रोश है। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, रविंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा , परमानंद शर्मा, श्रीनिवास शर्मा आदि उपस्थित रहे।