फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक सप्ताह में उखड़ने लगीं सेक्टर पी-3 की नई सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 में हाल ही में कराई गई सात सड़कों की मरम्मत पर सवाल उठने लगे हैं। सड़क बनने के महज एक सप्ताह बाद ही कई जगह दरारें पड़ने और जोड़ टूटने की शिकायतें सामने आई हैं।आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष परितोष ने बताया कि निर्माण में खराब सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़कें इतनी जल्दी खराब हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद ठेकेदार ने सड़क के खराब हिस्सों की मरम्मत कराई, लेकिन यह सिर्फ दिखावे के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क की सही तरीके से मरम्मत नहीं हुई बस खानापूर्ति कर दी गई है। लोगों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता की जांच करें। यदि जांच में लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री पाई जाती है, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें