फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अस्पताल में इंटीरियर के काम के नाम पर 4.97 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- डेकोर कंपनी के निदेशक समेत कई पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- नोएडा के सेक्टर-137 में बन रहे फेलिक्स हॉस्पिटल का इंटीरियर और मेडिकल उपकरण देने का था ठेका
- काम अधूरा छोड़कर भागने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 में बन रहे फेलिक्स हॉस्पिटल में करीब पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। डे डेकोर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अंकित शर्मा और साइट मैनेजर पंकज राय समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर इंटीरियर, फर्नीचर और मेडिकल उपकरण आपूर्ति का ठेका अधूरा छोड़ने का आरोप है। फेलिक्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि प्रथम गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 जून 2025 को हुए अनुबंध के तहत डे डेकोर को काम दिया गया था। कंपनी ने पर्याप्त संसाधनों का भरोसा दिलाकर अग्रिम भुगतान लिया। शिकायतकर्ता कंपनी ने समय-समय पर कुल 4.97 करोड़ रुपये का भुगतान किया। हालांकि, साइट पर पर्याप्त श्रमिक और सामग्री नहीं पहुंचाई गई। आरोप है कि आरोपियों ने काम पूरा किए बिना साइट छोड़ दी और मेडिकल उपकरण भी नहीं दिए।
विज्ञापन

आकलन के अनुसार, केवल 28.20 लाख रुपये का काम हुआ। इससे फेलिक्स हेल्थकेयर को करीब 4.69 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई। परियोजना में देरी से करोड़ों रुपये का अतिरिक्त नुकसान भी बताया गया है। हिसाब मांगने पर आरोपियों ने सहयोग से इन्कार किया और कंपनी के प्रतिनिधियों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें