दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड़ गांव में खेत में डंपर से मिटटी डलवा कर गेहूं की बोई हुई फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड गांव में ज्ञानेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं । वर्ष 2001 में उन्होंने गांव के माजरे में जमीन खरीदी थी। जिस पर वह काबिज हैं। रात्रि के समय गांव के ही ईश्वर, कंचन , गौरव आदि ने उनके खेत में डंपर से मिटटी डलवा दी और कब्जे का प्रयास किया। खेत में गेहूं की फसल बोई हुई थी। मिट्टी डालने पर फसल का नुकसान हुआ है। जब बेटा वरुण व भतीजे अचिन ने विरोध किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है ।