फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आदित्य के पांच विकेट से जीती हंटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित क्रिक गार्डन-2 मैदान पर चल रही चैंपियंस क्रिकेट लीग सीजन-2 के लीग मैच में कोको काउंटी हंटर्स ने एमएसआरटी फैकल्टी वॉरियर्स को 49 रन से हरा दिया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोको काउंटी हंटर्स ने सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। अनूप सिंह ने 112 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से रवि बैसोया ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएसआरटी की टीम दस विकेट पर 156 रन ही बना सकी। कोको काउंटी हंटर्स की ओर से पांच विकेट हासिल करने वाले आदित्य वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें