फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हीरोइन तस्कर गिरफ्तार,नकदी भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के अजायबपुर रेलवे पुल के समीप गश्त के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हीरोइन व नकदी बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अजायबपुर रेलवे पुल के समीप पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुल के पिलर के समीप एक व्यक्ति छुपकर खड़ा था। पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो आरोपी की पहचान घोड़ी गांव निवासी छत्रपाल उर्फ भूरा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक की पुड़िया और 1600 रुपये की नकदी मिल गई। तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें