माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रघुमा हॉस्टल नॉलेज पार्क-3 के बाहर एक छात्र का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। अनुपम वासुदेवा निवासी प्रतीक लॉरिल सेक्टर-120 शारदा यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं। 2 सितंबर की रात वह अपने हॉस्टल के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान उनका मोबाइल फोन बैग पर रखा हुआ था। कुछ देर बाद जब उन्होंने देखा तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।