फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित ठाकुरान मोहल्ले में दिन दहाड़े घर में चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ठाकुरान मोहल्ले में राजेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। 20 अगस्त को उनके घर पर कोई नहीं था। जब वह दोपहर के समय अपने घर के बाहर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर घुसा तो एक व्यक्ति सामान चोरी कर ले जा रहा था। उन्होंने आरोपी काे पकड़ लिया और शोर मचाकर भाई को बुला लिया। दोनों ने कोतवाली में ले जाकर चोर को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बाल्मीकी मोहल्ला निवासी हर्ष के कब्जे से सिलेंडर बरामद कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें