नोएडा। ग्रेनो एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ टूटी सीवर लाइन को फिर जोड़ दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग के अनुसार, एक्सप्रेसवे किनारे सेक्टर-44 से 148 व 94 से 150 के सामने तक सीवर नेटवर्क तैयार हो गया है। नेटवर्क को छह पंपिंग स्टेशन व मास्टर पंपिंग स्टेशन के जरिये सेक्टर-168 के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जोड़ा गया है। इस काम में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत आई है। अब गांव की लाइनों को इस मुख्य नेटवर्क से जोड़ना है। जल विभाग के जीएम आरपी सिंह ने यह जानकारी दी। दावा किया कि 45 से ज्यादा सेक्टर व 15 से ज्यादा गांव की समस्या दूर होगी। ब्यूरो