फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी दस्तावेज दिखाकर फार्म हाउस बेचने के नाम पर 22.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर धमकाया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में फार्म हाउस बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 22 लाख 50 हजार रुपये ठगने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी डेनियल का कहना है उनकी मुलाकात डीपीएल बिल्डर्सकी मैनेजर दीक्षा नरुला, डायरेक्टर कमलदत्ता और पवन कुमार से हुई थी। इन तीनों ने गांव नगली नगला में स्थित एक फार्म हाउस जीवन छाया फार्म्स सेक्टर-135 नोएडा को बेचने की बात कही थी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से 34 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। 23 जनवरी 2023 को उन्होंने 22 लाख 50 हजार रुपये नकद आरोपियों को सौंप दिए। शेष 12 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय तीन माह के भीतर देने का समझौता हुआ था। लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई और टालमटोल करते रहे। तहसील सदर से जांच करने पर सामने आया कि संबंधित भूमि के दस्तावेज ही फर्जी तैयार किए गए थे। 12 मार्च 2026 को इस घटना की शिकायत लेकर थाना एक्सप्रेस-वे पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें