ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अरिहंत सोसाइटी के पास लगे इंडस टावर से चोरों ने मोबाइल नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता शिवम ने बताया कि वह बीसीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से इंडस टावर के रखरखाव का कार्य देखते हैं। 24 जुलाई की सुबह साइट टेक्नीशियन अश्वन कुमार ने सूचना दी कि अरिहंत सोसाइटी के पास स्थित मोबाइल टावर का सेक्टर डाउन हो गया है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि टावर पर लगे दो आरआरयू अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।