नोएडा। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को एमिटी विश्वविद्यालय में वेबिनार का आयोजन हुआ। सेवानिवृत्त उप प्रमुख लेफ्ट. जनरल राकेश कपूर ने कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी के हृदय में बहुत ही गर्व की भावना को बढ़ाता है। उन्होंने अपने तीन छात्रों के कारगिल युद्ध में शहीद होने और उनके साथ बिताए गए वक्त के अनुभवों को साझा किया। डब्ल्यूएएस के पूर्व एसओए व एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज के पीएचडी शोधार्थी एयर वाइस मार्शल प्रशांत करकरे ने कारगिल युद्ध के दौरान वायु सेना के ऑपरेशन सफेद सागर पर प्रस्तुति देते हुए कहा कि देश की वायुसेना ने सीमापार न करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूर्व ब्रिगेडियर कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन, लीडरशिप एंड स्टार्टअप मेंटर व कॅरिअर काउंसलर कर्नल विनीत देव, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक स्टडीज के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. आनंद कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो