फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरों ने ताला तोड़कर 40 हजार नकदी और लाखों के जेवर उड़ाये

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा के सेक्टर-81 स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में हुई वारदात, छठ पूजा में बाहर गया था परिवार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। छठ पूजा के लिए परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। बदमाशों ने ताला तोड़कर घर से 40 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना सेक्टर-81 स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में हुई। शिव शक्ति एन्क्लेव, गली नंबर-12 निवासी शिव कुमार सिंह ने फेज-2 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा। परिवार छठ पूजा के लिए बाहर गया हुआ था। 15 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था और चोरी का पता चला। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने विभिन्न चांदी और सोने के आभूषण चोरी किए। इनमें चांदी की प्लेट, नारियल, मछली और सोने के कंगन शामिल हैं।
विज्ञापन

शिव कुमार सिंह ने 16 नवंबर को पुलिस से घटनास्थल का निरीक्षण कराने की मांग की। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान करने को कहा। साथ ही, चोरी हुए आभूषण और नकदी बरामद कराने की भी अपील की है। डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें