फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैंक रिकवरी के नाम पर कैब चालक से कार और सोने की चैन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी-
विज्ञापन

नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र में बैंक रिकवरी के नाम पर कैब चालक को अगवा कर मारपीट करने और उसकी वैगनआर कार व सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को फेज-3 थाने में बैंक प्रबंधन समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट निवासी श्याम शर्मा अपनी वैगनआर कार को रैपिडो में चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने यह कार एयू स्माल फाइनेंस बैंक की दिल्ली पटपड़गंज शाखा से लोन पर ली हुई है। पिछले दिनों कार की किश्त टूट गई थी। वह चार अगस्त की शाम सेक्टर-70 मार्केट से सामान लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि शिव शक्ति अपार्टमेंट के पास दूसरी कार से आए चार लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी। इसके बाद उन्हें जबरन कार से खींचकर दूसरी गाड़ी में बैठा लिया और उनकी कार की चाबी छीनकर वैगनआर पर कब्जा कर लिया। इस दौरान उनके गले से करीब एक तोले की सोने की चेन भी छीन ली गई। श्याम शर्मा ने आरोप लगाया है कि पूरी घटना बैंक प्रबंधन के इशारे पर कराई गई। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बैंक प्रबंधन और चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें