फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घरेलू सहायिका आत्महत्या मामले में एक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-20 सितंबर को की थी युवती ने आत्महत्या, दूसरी शादी करने के बाद भी बात करने का दबाव बना रहा था युवक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में बीस सितंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली घरेलू सहायिका मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि युवक के परेशान करने के बाद ही युवती ने जान दी थी। मामले में अब पुलिस ने गहनता के साथ जांच शुरू की है।
विज्ञापन

फतेहपुर के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उनकी भांजी राधा सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर में रहती थी। यहां रहकर वह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। इस बीच राधा की मुलाकात 25 वर्षीय उन्नाव निवासी मोनू के साथ हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने शादी करने का निर्णय कर लिया। हालांकि वर्ष 2025 में मोनू ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद राधा ने मोनू से बातचीत बंद कर दी। राधा ने दूरी बनाई तो मोनू परेशान करने लगा। फोन करके गाली-गलौज भी करता था। जिसके कारण राधा परेशान रहने लगी और बीस सितंबर को उसने आत्महत्या कर ली। एसीपी संचित शर्मा ने बताया मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें