फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिगों को साथ लेकर पीजी और घरों में करते थे चोरी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिगों को साथ लेकर पीजी और घरों में करते थे चोरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने चार बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया
- चोरी की बाइक, एप्पल मैकबुक, 10 मोबाइल फोन बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने नाबालिगों को साथ लेकर पीजी और घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ चोरी की वारदातों में शामिल चार बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, एप्पल मैकबुक, 10 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर-63 थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल एक संदिग्ध छिजारसी बारातघर के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान कासगंज जिले के पूरनपुर गांव निवासी रोहित उर्फ छंगा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर चोरी की घटनाओं में शामिल चार बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नाबालिगों के साथ मिलकर पहले पीजी और किराये के कमरों की रेकी करता था। इसके बाद मौका देखकर वहां रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस ने बरामद बाइक के बारे में जांच की तो पता चला कि उसे सेक्टर-49 थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें