फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-2 की कंपनी में छापा, दुर्लभ प्रजाति के दो कछुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-2 की कंपनी में छापा, दुर्लभ प्रजाति के दो कछुए बरामद- ई-मेल से मिली शिकायत के बाद वन विभाग की कार्रवाई, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-2 स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए रखने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने बुधवार को सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारतीय रूफ्ड प्रजाति के दो कछुओं को बरामद किया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार दोपहर ई-मेल के जरिए सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 स्थित एक कार्यालय में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को अवैध रूप से रखा गया है। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी दात्ताराम के नेतृत्व में दादरी रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान कार्यालय परिसर से भारतीय रूफ्ड प्रजाति के दो कछुए मिले, जिन्हें तुरंत अपने कब्जे में ले लिया गया। जांच के दौरान कंपनी में मौजूद चंद्रप्रकाश नामक व्यक्ति से कछुओं के संबंध में पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वन विभाग ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से यह जांच कर रहे हैं कि प्रतिबंधित कछुए कहां से लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें